उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने समूह ‘ग’ के पदों के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है जिसमें 416 रिक्तियां उपलभ्ध हैं जिनको इस भर्ती के तहत भरा जाएगा।
इस भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन की मांग की गई है जो की 16 अप्रैल 2025 से शुरू हो रहे हैं और यह आवेदन UKSSSC की ऑफिशल वेबसाइट (www.sssc.uk.gov.in) के माध्यम से किया जा सकता है।
जो भी उम्मीदवार भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं उनको हमारा आर्टिकल पूरा जरूर पढ़ना चाहिए जिससे उन्हें भर्ती की पूरी जानकारी मिल जाए और उसी के आधार पर निर्णय ले सके कि उन्हें आवेदन करना है या नहीं मतलब वह एलिजिबल है या नहीं।
UKSSSC ग्रुप ‘C’ भर्ती 2025: मुख्य बातें
UKSSSC समूह ‘ग’ भर्ती 2025 के लिए नीचे हमने कुछ मुख्य बातें आपको बताई है जिससे आपको शॉर्ट में यह पूरी भर्ती प्रक्रिया समझ में आ सके।
विशेषताएँ | विवरण |
भर्ती निकाय | उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) |
पद का नाम | Village Development Officer (VDO), Patwari, Lekhpal, Village Panchayat Development Officer (VPDO), Personal Assistant & Other Various Post |
रिक्तियां | 45 |
पंजीकरण तिथियां | 15 अप्रैल, 2025 से 15 मई, 2025 तक |
शैक्षणिक योग्यता | मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से ग्रेजुएशन डिग्री प्राप्त की हो और कुछ पदों के लिए बैचलर डिग्री के साथ कंप्यूटर सर्टिफिकेट/ टाइपिंग/ CCC सर्टिफिकेट भी आवश्यक है। |
आयु सीमा | 21 से 35 वर्ष |
आवेदन शुल्क | ₹300 (सामान्य/ओबीसी), ₹150 (एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस) |
वेतन | ₹29,200 से ₹92,300 |
चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन, के साथ कुछ पदों के लिए फिजिकल टेस्ट भी हैं |
आधिकारिक वेबसाइट | www.sssc.uk.gov.in |
यह भी पढ़ें: UKSSSC ADO भर्ती 2025: 45 सहायक विकास अधिकारी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, जल्द करें आवेदन
UKSSSC ADO भर्ती 2025: महत्वपूर्ण तिथियां
इस भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण तिथियां नीचे दी गई हैं, जिनका पता होना उन सभी उम्मीदवारों के लिए अत्यंत आवश्यक है जो इस भर्ती में आवेदन करने की योजना बना रहे हैं।
अक्सर यह देखा गया है कि कई उम्मीदवार आवेदन की अंतिम तिथि निकल जाने के बाद पछताते हैं, क्योंकि उन्हें समय पर जानकारी नहीं मिल पाती।
कुछ उम्मीदवारों को यह भी नहीं पता होता कि फीस जमा करने की आखिरी तारीख, एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि, या परीक्षा कब होगी।
ऐसे में यह बेहद जरूरी हो जाता है कि आप सभी महत्वपूर्ण तिथियों पर एक बार ध्यान जरूर दें, ताकि आप किसी भी जरूरी चरण को मिस न करें।
घटनाक्रम | तिथि |
अधिसूचना जारी होने की तिथि | 09 अप्रैल, 2025 |
आवेदन शुरू होने की तिथि | 15 अप्रैल, 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 15 मई, 2025 |
ऑनलाइन फॉर्म सुधार विंडो | 18 मई से 20 मई, 2025 |
अस्थायी परीक्षा तिथि | 27 जुलाई, 2025 |
UKSSSC ग्रुप ‘C’ रिक्ति 2025: पदों का विवरण

इस भर्ती के तहत 416 रिक्तियों को भरा जाएगा। जो की अलग-अलग पदों के लिए निकली गई। इस भर्ती में पूरे प्रदेश भर के नौजवानों को मौका दिया जा रहा है और साथ ही हर भर्ती की अपनी अलग क्वालिफिकेशन है जिसके लिए उम्मीदवार को एलिजिबल होना होगा।
पटवारी और लेखपाल के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री हासिल की होनी चाहिए और साथ ही फिजिकल टेस्ट है जिसको भी पास करना होगा।
और बाकी सब पोस्ट के लिए स्नातक की डिग्री होनी चाहिए और अगर 2 साल तक प्रदेश की सेना में अगर सेवा की हो तो ऐसे अभ्यर्थियों को प्रेफरेंस दी जाएगी।
याद रहे यह वैकेंसी महिला और पुरुष दोनों के लिए निकाली गई है जिसमें महिला और पुरुष दोनों के लिए अलग-अलग फिजिकल टेस्ट रखे गए हैं।
पद | रिक्ति |
Lekhpal | 61 |
Village Development Officer (VDO) | 205 |
Patwari | 119 |
Village Panchayat Development Officer (VPDO) | 01 |
Assistant Superintendent | 05 |
Assistant Review Officer (ARO) | 03 |
Personal Assistant (PA) | 03 |
Swagati | 03 |
Sahayak Swagati | 01 |
Total | 416 |
UKSSSC Group ‘C’ Recruitment 2025 पात्रता मानदंड
अब जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं तो उनको कुछ पात्रता मानदंड है जिनका पालन करना होगा अगर आप भी इन पात्रता मानदंड का पालन करते हैं या फिर आप इन पात्रता मानदंड के आधार पर पात्र हैं तो आप जरूर इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
UKSSSC सहायक समीक्षा अधिकारी 2025 पात्रता मानदंड
जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहता है उनके पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी आवश्यक है इसके साथ ही, उम्मीदवार के पास कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा या DOEACC (अब NIELIT) द्वारा प्रदत्त ‘O लेवल’ सर्टिफिकेट होना चाहिए। साथ ही, हिंदी टाइपिंग में 4000 की-डिप्रेशन प्रति घंटा की गति भी अनिवार्य है।
इसके अलावा, जिन उम्मीदवारों ने राज्य सेना में कम से कम दो वर्ष की सेवा की हो, या भूतपूर्व सैनिक हों, या जिन्होंने राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) से ‘B’ प्रमाण पत्र प्राप्त किया हो—ऐसे उम्मीदवारों को वरीयता (प्राथमिकता) दी जाएगी।
आवश्यक योग्यता | विवरण |
शैक्षणिक योग्यता | किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री |
कंप्यूटर योग्यता | – कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा या– DOEACC (NIELIT) द्वारा प्रदत्त ‘O लेवल’ सर्टिफिकेट |
हिंदी टाइपिंग गति | 4000 की-डिप्रेशन प्रति घंटा |
वरीयता पाने वाले उम्मीदवार | – जिन्होंने राज्य सेना में कम से कम 2 वर्ष सेवा की हो या– भूतपूर्व सैनिक या– जिनके पास NCC ‘B’ सर्टिफिकेट हो |
यह भी पढ़ें: यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025: होने वाला है जल्द जारी, यहाँ से कर सकेंगे तेजी से चेक
UKSSSC पर्सनल असिस्टेंट 2025 पात्रता मानदंड
योग्यता की श्रेणी | विवरण |
शैक्षणिक योग्यता | भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री |
कंप्यूटर योग्यता (कोई एक जरूरी) | – कंप्यूटर में 1 साल का डिप्लोमा या– कंप्यूटर साइंस में डिग्री |
हिंदी आशुलेखन गति | 80 शब्द प्रति मिनट |
अंग्रेजी आशुलेखन गति | 100 शब्द प्रति मिनट |
वरीयता प्राप्त करने वाले उम्मीदवार | – जिन्होंने राज्य सेना में कम से कम 2 वर्ष सेवा की हो या– भूतपूर्व सैनिक या– जिनके पास NCC ‘B’ सर्टिफिकेट हो |
UKSSSC सहायक अधीक्षक 2025 पात्रता मानदंड
योग्यता की श्रेणी | विवरण |
शैक्षणिक योग्यता | विधि द्वारा स्थापित किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से समाजशास्त्र में स्नातक की डिग्री या सरकार द्वारा मान्य समकक्ष अर्हता |
अनुभव | किसी सरकारी संगठन या मान्यता प्राप्त स्वैच्छिक संगठन में प्रशासनिक कार्य का 1 वर्ष का अनुभव |
वरीयता (प्रेफरेंस) | जिनके पास सामाजिक विज्ञान या सामाजिक प्राविधि में डिप्लोमा हो उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी |
UKSSSC पटवारी तथा लेखपाल भर्ती 2025 पात्रता मानदंड
श्रेणी | विवरण |
शैक्षणिक योग्यता | विधि द्वारा स्थापित किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री या सरकार द्वारा मान्य समकक्ष अर्हता |
शारीरिक दक्षता | – पुरुष: 7 किमी दौड़ (60 मिनट में)- महिला: 3.5 किमी दौड़ (35 मिनट में) |
शारीरिक मानक | – पुरुष ऊँचाई: 168 से.मी.- महिला ऊँचाई: 152 से.मी.- पुरुष सीना: 84 से.मी. (न्यूनतम 5 से.मी. फुलाव आवश्यक) |
छूट | पहाड़ी क्षेत्रों के उम्मीदवारों को ऊँचाई में 5 से.मी. की छूट अनुमन्य |
वरीयता प्राप्त उम्मीदवार | – जिन्होंने राज्य सेना में कम से कम 2 वर्ष की सेवा की हो या– जिनके पास NCC ‘B’ या ‘C’ प्रमाण पत्र हो |
UKSSSC ग्राम विकास अधिकारी भर्ती 2025 पात्रता मानदंड
श्रेणी | विवरण |
शैक्षणिक योग्यता | विधि द्वारा स्थापित किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री या सरकार द्वारा मान्य समकक्ष अर्हता |
वरीयता (प्राथमिकता) | – जिन्होंने राज्य सेना में कम से कम 2 वर्ष की सेवा की हो या– जिनके पास NCC का ‘B’ या ‘C’ प्रमाण पत्र हो |
अन्य संबंधित भर्ती | UKSSSC द्वारा “ग्राम पंचायत विकास अधिकारी” पद हेतु भर्ती |
ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के लिए अतिरिक्त योग्यता | – स्नातक डिग्री- कंप्यूटर संचालन में न्यूनतम CCC लेवल प्रमाण पत्र- बाकी योग्यता same ही है। |
UKSSSC स्वागती भर्ती 2025 पात्रता मानदंड
श्रेणी | विवरण |
शैक्षणिक योग्यता | विधि द्वारा स्थापित किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री या सरकार द्वारा मान्य समकक्ष अर्हता |
भाषा ज्ञान | हिंदी और अंग्रेजी भाषा बोलने एवं पढ़ने की पूर्ण क्षमता |
तकनीकी योग्यता | कंप्यूटर साइंस और सूचना प्रौद्योगिकी (Information Technology) का ज्ञान |
वरीयता (प्राथमिकता) | – जिन्होंने राज्य सेना में कम से कम 2 वर्ष की सेवा की हो या– जिनके पास NCC का ‘B’ या ‘C’ प्रमाण पत्र हो |
समान भर्ती | सहायक स्वागती पद की पात्रता भी इसी के समान है |
आयु सीमा
जो भी कोई उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं उनकी आयु 1 जुलाई, 2025 तक 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
जिन भी उम्मीदवारों को कोई भी आयु में छूट चाहिए वह ऑफिशल नोटिफिकेशन जाकर चेक कर सकते हैं अपनी श्रेणी के हिसाब सेआयु में छठ के लिए आवेदन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: बिहार CHO भर्ती 2025: 4500 पदों के लिए जल्द शुरू होंगे आवेदन, पात्रता और वेतन जानें
UKSSSC ग्रुप ‘C’ भर्ती 2025 के लिए आवेदन कैसे करें
जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार हैं वे 15 अप्रैल, 2025 से आधिकारिक वेबसाइट UKSSSC के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन का चरण बद्ध तरीका हमने नीचे बताया है जिसको फॉलो कर आसानी से आवेदन किया जा सकता है।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जाएं।
- एक वैध मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी का उपयोग करके पंजीकरण करें।
- सटीक व्यक्तिगत, शैक्षिक और अन्य आवश्यक विवरणों के साथ आवेदन पत्र भरें।
- निर्दिष्ट प्रारूप में हाल ही की एक पासपोर्ट आकार की फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- क्रेडिट/डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से लागू आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन पत्र जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
UKSSSC ADO आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क इस प्रकार है:
श्रेणी (Category) | आवेदन शुल्क (Application Fee) |
सामान्य / ओबीसी | ₹300 |
एससी / एसटी / ईडब्ल्यूएस | ₹150 |
दिव्यांग | ₹150 |
अनाथ | ₹0.0 |
UKSSSC ग्रुप ‘C’ भर्ती चयन प्रक्रिया
जो भी उम्मीदवार ग्रुप ‘C’ के पदों के लिए इस भर्ती में भाग लेना चाहते हैं उनको दो चरणों से होकर गुजरना होगा।
सबसे पहले चरण में लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी जो की ऑफलाइन या ऑनलाइन किसी माध्यम से हो सकती है जिसके आधार पर कई सारे लोगों को eliminate कर दिया जाएगा।
इसके बाद जो finali बचेंगे उनको दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा और उनको आगे भर्ती की प्रक्रिया में शामिल होने का मौका मिलेगा।
सहायक विकास अधिकारी के पद के लिए चयन प्रक्रिया में दो चरण शामिल हैं:
- लिखित परीक्षा
- दस्तावेज सत्यापन (DV)
UKSSSC group ‘C’ भर्ती परीक्षा पैटर्न 2025
इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा ऑफलाइन (पेन और पेपर आधारित) आयोजित की जाएगी। जिसमें कुल प्रश्न 100 पूछे जाएंगे और 100 मार्क्स का ही है एग्जाम रहेगा हर प्रश्न के लिए एक अंक प्रदान किया जाएगा और गलत प्रश्न करने पर आपका 0.25 अंक काट लिया जाएगा।
विशेषताएँ | विवरण |
परीक्षा का मोड | ऑफलाइन |
प्रश्नों का प्रकार | वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न |
कुल प्रश्न | 100 |
कुल अंक | 100 |
प्रति प्रश्न अंक | 1 अंक |
नकारात्मक अंकन | प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक |
विषय | सामान्य ज्ञान, सामयिकी, सामान्य विज्ञान, तार्किक क्षमता, गणितसाथ ही शैछिक अर्हता से सवाल हो सकते हैं |
परीक्षा की अवधि | 2 घंटे |
UKSSSC ग्रुप ‘C’ अधिकारी वेतन
UKSSSC ग्रुप ‘C’ का वेतन ₹29,200 से ₹92,300 तक है जो की पटवारी और लेखपाल पद के लिए है, जो वेतन स्तर 5 के अंतर्गत आता है। मूल वेतन के अलावा, चयनित उम्मीदवार उत्तराखंड राज्य सरकार के नियमों के अनुसार अन्य भत्तों और लाभों के लिए भी हकदार होंगे।
UKSSSC ADO Recruitment 2025: Important Links
Important Links | Click Here |
Official Website | click here |
Direct Link for Application Form | click here |
Official Notification | click here |